
गरीब सेवा और सुशासन के लिए समर्पित है मोदी सरकार : अमर बाउरी
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को 11 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी द्वारा 11 साल का कार्यकाल पूरा करने पर खुशी जताई गई और इस कार्यकाल में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों का जिक्र किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल का कार्यकाल विकसित भारत का अमृतकाल रहा। इस दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कई कार्य किए गए।
इस बाबत अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल संभाला था, जिसके बाद से भारत का चौमुखी विकास हुआ है। आज हर क्षेत्र में भारत परचम लहरा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था बदली है। देश के साथ-साथ विदेशों में नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। उनका कार्यकाल गरीब सेवा सुशासन के लिए समर्पित है। कामेश्वर पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को मंडल स्तर पर बताना है।
मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, चुन्नू कांत, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, श्याम प्रसाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, रंजीत राय, भागीरथ मंडल, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत बरनवाल, विवेक गुप्ता उर्फ विक्की, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा देवी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, गुड़िया देवी, नीत सोला समेत कई भाजपाई कार्यकर्तागण मौजूद थे।