
गिरिडीह में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सरिया थाना अंतर्गत गोलगो गांव में चल रहे अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरमसिया स्थित उत्पाद डिपो में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
जब्त सामग्री
– रंगीन विदेशी शराब – 500 लीटर
– अवैध विदेशी शराब – 16.65 लीटर
– केरामेल – 300 ml
– कॉर्क ढक्कन
– स्टिकर्स
– खाली बोतलें
उत्पाद निरीक्षक महेंद्र देवगम ने बताया कि लगातार गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री चल रहा है। जिसके बाद उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से अवैध विदेशी शराब सहित शराब बनाने की विभिन्न सामग्रियां बरामद कर जब्त की गईं। भागने का प्रयास कर रहे कारीटांड़ निवासी संचालक सहदेव महतो को पकड़ा गया। अब पुलिस गिरफ्तार संचालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
छापामारी दल के सदस्य
– उत्पाद अवर निरीक्षक मनीष कुमार
– लक्ष्मण महतो
– गृह रक्षक बल के रामवचन प्रसाद
– सुरेंद्र यादव
– अजय सिंह
– श्याम किशोर
– जयदेव यादव