भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा : सुदिव्य सोनू

Advertisements

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा : सुदिव्य सोनू 

गिरिडीह में रथ को मंत्री सुदिव्य सोनू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को शुक्रवार को मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी देगा।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का उद्देश्य

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा। यह पहल राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तीन दिनों का होगा ठहराव

प्रत्येक विद्यालय में यह रथ 3 दिनों तक रुकेगा और बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। प्रथम दिन विज्ञान की प्रदर्शनी, दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर और अंतिम दिन फिल्म शो व टेलीस्कोप शो आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई पहल

यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।

मौके पर उपस्थित थे कई अधिकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top