
विकसित कृषि संकल्प अभियान : कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न गांव में चलाए जा रहे किसान संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को बलियापुर क्षेत्र के पांडेडीह, कर्माटांड़ और घड़बड़ गांव में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कृषि वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों के वैज्ञानिक तरीके बताए। उन्होंने ड्रिप सिंचाई, जल मृदा संरक्षण, खरीफ मौसम में सब्जियों की खेती और कीट प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से किसानों को बताया।
अन्य क्षेत्रों में भी हुआ कार्यक्रम
कृषि वैज्ञानिकों की दूसरी टीम ने कलियासोल के सालूकचापड़ा और टुंडी क्षेत्र के मनियाडीह और कदवारा गांव में भी किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
मौजूद रहे कृषि वैज्ञानिक
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, रांची के डॉक्टर सूर्यकांत मानिक, डॉक्टर कनक, डॉक्टर देवकांत प्रसाद और रमन कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।