9,84,022 ईएफ वितरित, 1,49,925 का डिजिटाइजेशन पूरा
डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के लिए धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईएफ वितरण तथा उसका डिजिटाइजेशन जारी है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि अब तक 9 लाख 84 हजार 022 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है। जबकि एक लाख 49 हजार 925 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
विधानसभा वार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिंदरी विधानसभा 2,10,161, टुंडी में 1,82,657, निरसा में 1,86,072, बाघमारा में 1,32,017, झरिया में 1,14,971 तथा धनबाद विधानसभा में 1,58,144 सहित 9,84,022 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि सिंदरी में 45,446, टुंडी में 39,001, निरसा में 21,485, बाघमारा में 15,475, झरिया में 12,027 तथा धनबाद विधानसभा में 16,491 सहित 1,49,925 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।