देवरी में शांति समिति की बैठक में बीडीओ-सीओ बोले-शांति और भाईचारे से मनाएं पर्व
डीजे-अश्लील गानों और अवैध शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : देवरी प्रखंड स्थित देवरी थाना परिसर में सोमवार को आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, एसआई गणेश यादव सहित प्रखंड के विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा शांति और भाईचारा के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई। साथ ही डीजे, अश्लील गानों, अवैध रूप से शराब बेचने आदि पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की गई।थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि पूजा पंडाल से लेकर अन्य क्षेत्रों में किसी भी तरह की दिक्कत हो तो तुरंत थाना को सूचित करें ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।मौके पर जिला परिषद विनय कुमार शर्मा, प्रमुख पति अजय राय, सांसद प्रतिनिधि अविनाश चंद्र राय, फूलचंद हाजरा, धोकल दास, मुजाहिद अंसारी, सुखदेव हाजरा, पंकज राम, इंद्रदेव राय, बालेश्वर राय, मुरलीधर महतो, बनारस प्रसाद सिंह, लालगोबिंद मिश्रा, अजय तिवारी, मीरा तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, शंभू राय, हरिहर राय, बम भोला सिंह, गीता हाजरा सहित कई लोग मौजूद थे।