Advertisements

बैंक के कर्मचारी हर्ष कुमार ने पीड़ित बीसीसीएल कर्मी को लौटाए 1.55 लाख, पुलिस कार्रवाई के बाद समझौता

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : बैंक ऑफ इंडिया की ऐना शाखा में धोखाधड़ी के आरोप में घिरे बैंक कर्मी हर्ष कुमार ने बीसीसीएल कर्मी मिथून कालंदी को 1 लाख 55 हजार रुपये शनिवार को वापस कर दिया है। बीते शुक्रवार को मिथुन कालंदी की लिखित शिकायत पर झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत बैंक कर्मी हर्ष कुमार ने थाने में ही मिथुन कालंदी को पूरी राशि लौटा दी। बीसीसीएल कर्मी ने बताया कि बैंक से जुड़े लेन देन में हर्ष कुमार द्वारा गड़बड़ी की गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।झरिया पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे पीड़ित को उसकी राशि वापस मिल गयी। इधर बैंक प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू करने की बात कही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top