टुंडी अंचलाधिकारी ने टुंडी व पुर्वी टुंडी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का कार्यभार संभाला
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने टुंडी व पूर्वी टुंडी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। विदित हो कि टुंडी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी का तबादला लातेहार के समाज कल्याण पदाधिकारी के पद पर हो गया। इसके बाद सविता कुमारी ने उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शनिवार को टुंडी अंचल अधिकारी को पदभार सौंप दी। उन्होंने अंचल अधिकारी को बुके देकर कार्यालय में स्वागत किया
कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने कहा है कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ-साथ प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालन करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपने सहकर्मियों के साथ इस क्षेत्र में जितने भी कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अंतर्गत चलाए जा रहे हैं, उन सभी का लाभ लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचे, इसलिए लिए हमेशा से प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, महिला पर्यवेक्षिका दीपा सिन्हा, राकेश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।