डुमरी में बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, बोकारो एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने और विधानसभा में प्रतिमा लगाने की मांग

डुमरी में बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, बोकारो एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने और विधानसभा में प्रतिमा लगाने की मांग

डीजे न्यूज, डुमरी (गिरिडीह) : झारखंड पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने बेरमो मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। इस दौरान सभी लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आजसू व टोटेमिक कुडमी विकास मोर्चा तथा झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन से जुड़े सदस्यों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड अभी भी अधूरा है। राज्य मिला है लेकिन राज नहीं। सभी ने बिनोद बाबू के संघर्षों को याद किया। कहा कि बिनोद बाबू ने समाज में व्याप्त महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और गरीब शोषितों की आवाज बनकर समाज को एक नई दिशा दी। पढ़ो और लड़ो, शिक्षा को अपना हथियार बनाओ और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहो।

सदस्यों ने झारखंड व केन्द्र सरकार से मांग किया कि बोकारो एयरपोर्ट का नाम बिनोद बाबू के नाम पर रखा जाये एवं विधानसभा प्रांगण में बिनोद बाबू की प्रतिमा लगाई जाय।

मौके पर आजसू के विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, टोटेमिक कुडमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, केंद्रीय महासचिव रामचन्द्र महतो, केन्द्रीय संरक्षक काशीनाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष बासुदेव महतो, सचिव टीपनारायण महतो, ताराचंद महतो, रामेश्वर महतो, मुखिया जागेश्वर महतो, फूलचन्द महतो, राजकिशोर महतो, दुलारचन्द महतो, लुटेश्वर महतो, रोहित महतो, उत्तीमचन्द महतो, शंकर महतो, पप्पू कुमार झा, एकिमयू केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, उपाध्यक्ष भगतू रविदास रवि, भुनेश्वर रविदास, रविन्द्र कुमार, नुनूचंद महतो, राजेन्द्र यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top