शमीम हत्याकांड में शिवम आजाद का साढ़े तीन माह बाद दोबारा होगा रिमांड 

Advertisements

शमीम हत्याकांड में शिवम आजाद का साढ़े तीन माह बाद दोबारा होगा रिमांड

 

अनुसंधानकर्ता ने सीजेएम कोर्ट में दिया आवेदन 

 

हाई कोर्ट से चार आरोपितों को जमानत के बाद जेल गेट पर दोबारा किया गया था गिरफ्तार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के दौरान हुए घटना को लेकर जेल में पूर्व पार्षद शिवम श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव को रिमांड कराने के लिए पुलिस ने आवेदन दिया है। अनुसंधानकर्ता ने शनिवार को शमीम हत्याकांड के एक नामजद आरोपित शिवम श्रीवास्तव और अज्ञात में शामिल हर्ष श्रीवास्तव को इस मामले में भी केस चलाने के लिए आवेदन दिया है। न्यायालय ने दोनों आरोपितों के उपस्थापन के लिए जेल प्रशासन को आदेश दिया है। पुलिस की नींद तब टूटी जब चार आरोपितों को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। चारों आरोपित गुरुवार को जेल गेट पर निकलते ही गिरफ्तार किया गया था। सभी पर शमीम हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। गिरफ्तार चारों आरोपित आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा, मंगेश पासवान और किशोर पासवान को पुलिस न्यायालय में पेश किया गया था। सभी छह आरोपित साढ़े तीन महीने से शमीम हत्याकांड में ही जेल में बंद थे। इस मामले को पचंबा पुलिस के अधिकारी ने दर्ज कराया था वहीं शमीम हत्याकांड में उसकी पत्नी राबिना खातून ने पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में पुलिस ने शिवम श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव के साथ सभी छह को गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। हाई कोर्ट से चार आरोपितों को जमानत मिलने के बाद इसी घटना को लेकर दर्ज हत्या के केस में दोबारा चारों को गिरफ्तार कर जेल से सीधे थाना ले गई थी। चारों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था। इस दोबारा गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। न्यायालय परिसर में गिरफ्तार लोगो के स्वजनों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं आयी थीं। सभी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। सभी ने कहा यह पुलिस का अन्याय है। जिला पुलिस प्रशासन एक ही मामले में दो केस कर अत्याचार कर रही है। साथ ही पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। घटना को लेकर झिंझरी मुहल्ला के रहने वाले कई लोगों पर जानलेवा हमला हुआ था।आरोप है कि इस दौरान एससी वोटरों को मतदान करने से रोका गया था। इसे लेकर कई बार आवेदन थाना में और एसपी को दिया गया था पर पुलिस गरीब लोगों के साथ अन्याय कर एक तरफा कार्रवाई कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top