बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

हथियार के बल पर बाइक लूट, जांच में जुटी पुलिस

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर-झरिया रोड पर बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर चौक से कुछ दूर स्थित संगम कॉलोनी के पास शुक्रवार की रात अपराधियों ने हथियार के बल पर आमझर निवासी केशव रविदास की बाइक लूट ली। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस के पहुंचने के पहले ही अपराधी वहां से भाग निकले थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। थानेदार सत्यजीत कुमार स्वयं मामले की छानबीन कर रहे हैं।
भुक्तभोगी के अनुसार तीन अपराधी एक ही बाइक पर सवार थे। भुक्तभोगी अपनी बाइक से बलियापुर से आमझर जा रहा था। घटनास्थल के पास पीछे से अपराधियों ने ओवरटेक कर केशव की बाइक रोक ली। फिर अपराधियों ने पिस्टल सटाकर बाइक छीन लिया। एक अपराधी ने उसकी बाइक ली और सभी झरिया की ओर तेज गति से भाग निकले।
——————————————–
बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों के साथ मुखिया सुनीता मल्लिक ने समीक्षा बैठक की। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ केंद्रों में साफ सफाई एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुखिया ने आंगनबाड़ी कर्मियों को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। वहीं त्रुटियों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top