योग दिवस पर योगमय हुआ धनबाद कोयलांचल विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस पर योगमय हुआ धनबाद कोयलांचल

विधायक राज सिन्हा ने किया सामूहिक योगाभ्यास
डीजे न्यूज, धनबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति द्वारा बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अमृत पार्क, जगजीवन नगर योग सत्र एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा शामिल हुए और योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि योग आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होता है।”
उन्होंने कहा कि योग और वृक्षारोपण दोनों ही मानव जीवन एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास करना चाहिए। जिला महामंत्री मानस प्रसून, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, निर्मल प्रधान, नित्यानंद मंडल, नरेंद्र त्रिवेदी, वीरेंद्र हांसदा,उमेश सिंह, विजय कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top