वर्दी में फूहड़ गाना पर नृत्य करना राजगंज थानेदार को पड़ा महंगा एसएसपी ने लिया संज्ञान, थानेदार लाइन क्लोज सोशल मीडिया पर नृत्य हुआ था वायरल

वर्दी में फूहड़ गाना पर नृत्य करना राजगंज थानेदार को पड़ा महंगा

एसएसपी ने लिया संज्ञान, थानेदार लाइन क्लोज

सोशल मीडिया पर नृत्य हुआ था वायरल

डीजे न्यूज, धनबाद : थानेदारी छोड़कर वर्दी पहनकर सार्वजनिक मंच से पुलिस की वर्दी में नृत्य करना राजगंज थानेदाए अलिशा अग्रवाल को महंगा पड़ गया।  वर्दी में उनके डांस का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लॉज कर दिया है। बीते दिनों विजयादशमी के उपलक्ष्य में राजगंज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अलिशा अग्रवाल फूहड़ गाना पर वर्दी में नृत्य कर रही थी। उनके साथ पुलिस की वर्दी में एक और महिला पुलिस कर्मी भी नृत्य कर रही थी। इस बात से अंजान होकर की उनका यह आचरण पुलिस अधिकारी एवं पुलिसिंग के विपरीत है और हुआ भी यही सार्वजनिक मंच पर वर्दी पहन कर डांस करना उनकी थानेदारी पर भारी पड़ गया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top