विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण

Advertisements

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर किया गया पौधारोपण

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण किया गया।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
इधर टाटा सिजुआ के 8 पिट कोलियरी तथा आइबीएमडी भेलाटांड़ के परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर सीनियर एरिया मैनेजर मानव संसाधन अमर खालको, सीनियर मैनेजर सिजुआ कोलियरी डीबी सिंह, मैनेजर सेफ्टी पांडे साहब, सीनियर मैनेजर वेंटीलेशन नीरज श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर इंजीनियरिंग शिव प्रकाश गुप्ता, राकोमयू के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भेलाटांड़ शाखा अध्यक्ष अध्यक्ष अवधेश यादव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top