विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Advertisements

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डीजे न्यूज, तिसरा/झरिया,धनबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह चासनाला में एचयूआरएल के सीएसआर सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिया लकड़ा एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोरापोखर में भी वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इसका मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन और प्रकृति आधारित समाधानों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी, हरे-भरे जंगल और जैव विविधता मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, लेकिन बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक जनआंदोलन है, जो हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है और इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में डॉक्टर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ बबली कुमारी, ओआरडब्ल्यू समीर कुमार, गणेश झा, सहिया एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।वैकल्पिक

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top