
विश्व जल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने दी जल संरक्षण की जानकारी
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : कर्णपुरा में नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा विश्व जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीरटांड के यूथ क्लब के सदस्यों, ग्रामीणों, युवकों, युवतियों और पंचायत के कर्मियों ने भाग लिया।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक ग्रीश कुमार द्वारा सभी युवाओं, युवतियों और ग्रामीणों को विश्व जल दिवस के शुभ अवसर पर जल संरक्षण पर विस्तार पूर्वक बताया गया। नेहरू युवा केंद्र से जुड़े नेशनल यूथ क्लब के मुकेश कुमार ने बताया कि विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है, यह दिन पूरे भारत में जल संरक्षण को बचाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्रामीणों और युवाओं, युवतियों को जानकारी दी जाती है।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण को बचाने के लिए जगह-जगह पर दीवाल लेखन किया गया। इस कार्यक्रम में शुशील कुमार शशि, जल सहिया बसंती देवी, सहिया दुलारी देवी, सेविका कविता देवी, सोहागी देवी, सुषमा देवी, छोटी कुमारी, मालती देवी, उर्मिला देवी, किस्तो देवी, मीना देवी, ललिता देवी, रिंकी कुमारी, जीतू रजवार, दिलीप रजक, सुरजीत कुमार, राहुल कुमारी, लड्डू कुमार, शिवम कुमार आदि उपस्थित थे।