विशेष सतर्कता जागरूकता शिविर में पारदर्शिता पर जोर

विशेष सतर्कता जागरूकता शिविर में पारदर्शिता पर जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय धनबाद में बुधवार को मिशन सीआइएल थीम पर आधारित विशेष सतर्कता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुधार, परिवर्तन, प्रदर्शन और सूचना का संचालन‌ पर जोर दिया गया। कोल इंडिया लिमिटेड के वरीय सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने निरंतर आत्म-सुधार और सत्यनिष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता के मूल्यों को बनाए रखकर कार्यस्थल की संस्कृति को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी की प्रमुख उपलब्धियों, चल रही पहलों और भविष्य की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस सत्र ने सुशासन, सतर्कता जागरूकता और संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।
मौके पर निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक तकनीकी व संचालन संजय कुमार सिंह, निदेशक तकनीकी व प्लानिंग राजीव कुमार सिन्हा, सीवीओ दीप्ति पटेल, सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top