विपक्षियों के के रगों में भी अब दौड़ रही है मोदी वैक्सीन : डॉ सुकंता मजुमदार 

विपक्षियों के के रगों में भी अब दौड़ रही है मोदी वैक्सीन : डॉ सुकंता मजुमदार 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा ने दिखाई ताकत 

डीजे न्यूज, धनबाद : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने सोमवार की शाम सिंदरी स्थित हर्ल कारखाना के मुख्य द्वार पर ‘स्मरण पर्व’ के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने दावा किया कि उद्योग मंत्री रहते हुए डॉ. मुखर्जी ने सिंदरी फर्टिलाइजर, डीवीसी सहित कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं की नींव रखी।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना करता हो, लेकिन कोरोना वैक्सीन के रूप में उन्हीं विपक्षियों के रगों में भी मोदी वैक्सीन दौड़ रही है। भारी बारिश के बावजूद समारोह में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उनके साथ धनबाद के सांसद ढुलू महतो, कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो समेत भाजपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान और औद्योगिक विकास में उनकी भूमिका को याद किया। भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top