अनुमंडल कार्यालय व शिक्षा विभाग में किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
डीजे न्यूज, धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय तथा शिक्षा विभाग में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।