गेहूं एवं सरसों बीज वितरण का कार्य शुरू
बलियापुर: रघुनाथपुर पैक्स में गुरुवार को किसानों के बीच गेहूं एवं सरसों बीज वितरण का कार्य शुरू हुआ। उद्घाटन जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने किया। इस अवसर पर आठ किसानों के बीच चार क्विंटल गेहूं एवं बीस किलो सरसों के बीज वितरित की गई। सब्सिडी दर पर गेहूं के बीज प्रति किलो बीस रुपए 95 पैसे एवं सरसों प्रति किलो पचपन रुपए की दर से प्रदान की जा रही है। मौके पर कृषि विभाग के बीटीएम देवेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष विजय महतो, प्रबंधक सबल महतो, पैक्स सदस्य ईश्वर महतो, राजू महतो, पुरुषोत्तम महतो, सुमन देवी, यशोदा देवी, प्रतिमा देवी, विमला देवी, धीरेंद्र प्रमाणिक आदि थे।