संविधान रक्षा मार्च में धनबाद की प्रभावशाली भागीदारी, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज
डीजे न्यूज, धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में धनबाद जिले की सक्रिय भागीदारी रही। एनएसयूआई के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में धनबाद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।
मार्च भीमराव अंबेडकर चौक, डोरंडा से शुरू होकर बिरसा चौक, हटिया तक निकाला गया। इस दौरान धनबाद से पहुंचेI एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और संविधान की रक्षा, उसके मूल्यों एवं आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एनएसयूआई का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा तत्पर है।