सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों‌ में कार्यक्रम आयोजित

सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों‌ में कार्यक्रम आयोजित

बलियापुर: संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान के प्रति शपथ ली गई। प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों ने संविधान की रक्षा के प्रति शपथ ली। वहीं बीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो, बड़ादहा हाई स्कूल के प्राचार्य उमेश चंद्र मेहता, बिरसिंहपुर स्कूल के प्रधान शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा के नेतृत्व में संविधान दिवस पर शिक्षक, कर्मियो एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रति शपथ ली । इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न पंचायत भावनों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रर्जन्य बीएड कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top