विधायक शत्रुघ्न ने उच्च शिक्षा व शैक्षणिक विकास पर पूछे प्रश्न

Advertisements

विधायक शत्रुघ्न ने उच्च शिक्षा व शैक्षणिक विकास पर पूछे प्रश्न

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने शिक्षा व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण और उच्च शिक्षा व शैक्षणिक विकास पर विधानसभा में सरकार से सवाल किया है।

प्रश्न: क्या यह बात सही है कि मध्‍य विद्यालय कांड्रा एवं मध्य विद्यालय कपूरिया में लगभग 350 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिन्हें उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय के निकटस्थ उच्च विद्यालय में जाने की विविधता है?

उत्तर: हां, यह बात सही है कि दोनों विद्यालयों में लगभग 350 बच्चे हैं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए निकटस्थ उच्च विद्यालय में जाने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रश्न : क्या यह बात सही है कि मध्‍य विद्यालय,  कांड्रा में 186 छात्र एवं मध्‍य विद्यालय, कपुरिया में 171 छात्र नामांकित हैं एवं इन विद्यालयों के निकटस्थ निम्नांकित उच्च विद्यालय संचालित हैं।

उत्तर: हां, यह सही है। निकटस्थ उच्च विद्यालयों के नाम हैं: उच्‍च विद्यालय, कुंजी – 4 कि.मी.
डी.पी एल एम ए +2 उच्‍च विद्यालय ,नावागढ़ ,के बी उच्च विद्यालय महुदा – 5 कि.मी.,
उच्‍च विद्यालय, मालकेरा- 5 कि.मी.।

प्रश्न: क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों विद्यालयों को उच्‍च विद्यालय में उन्नयन करने की मांग स्‍थानीय जनों द्वारा वर्षो से की जा रही है?
उत्तर: हां, यह सही है कि स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उन्नयन करने की मांग की जा रही है।

प्रश्न: यदि उपर्युक्त खण्‍डों के उत्तर स्‍वीकारात्‍मक हैं तो क्‍या मध्‍य विद्यालय कांड्रा एवं मध्‍य विद्यालय, कपुरिया को उच्‍च विद्यालय में उन्नयन करने का विचार रखती है। यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्‍यों?
उत्तर: हाँ, राज्य सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति, 2020 के आलोक में माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उन्नयन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत झारखंड सरकारी माध्यमिक आचार्य (Secondary Class 09-12) के पद सृजन एवं माध्यमिक विद्यालयों के अनुपातिक उन्नयन के निर्णय हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर प्रारंभिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top