विधायक राज ने शुरू किया 24 घंटे का अनशन धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क चालू कराने व प्रभावितों को राहत दिलाने की है मांग

Advertisements

विधायक राज ने शुरू किया 24 घंटे का अनशन

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क चालू कराने व
प्रभावितों को राहत दिलाने की है मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: केंदुआडीह में भू धंसान के कारण बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को चालू कराने तथा गैस रिसाव से प्रभावितों को राहत उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को 24 घंटे का अनशन‌ शुरू किया। कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनशन पर बैठे विधायक राज ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके अनिश्चितकालीन धरना के उपरांत 02 मई को प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को स्थगित कर दिया गया तथा 25 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक समाधान सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार भय, असुविधा एवं आर्थिक संकट का सामना कर रही है, किंतु जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनहित, जनसुरक्षा एवं जनअधिकारों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय, समुचित राहत एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
विधायक ने जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके तथा सामान्य जनजीवन पुनः सुचारु हो सके।
जिला चैंबर महासचिव  अजय नारायण लाल ने कहा कि धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क बंद रहने से व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं और छोटे व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
आजसू नेता जीतू पासवान ने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से परेशानी झेल रही है, लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। विधायक राज सिन्हा के साथ क्षेत्र की जनता आगे हर आंदोलन को कमर कस चुकी है।
जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष  राजेश गुप्ता ने कहा कि सड़क बंद होने से व्यवसायियों, आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा विषय है।
व्यवसायी नेता पंकज भुवानियां ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को समुचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन को गंभीरता दिखाते हुए तत्काल ठोस पहल करनी चाहिए।
संचालन मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह एवं तमाल राय ने किया।
मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला महासचिव अजय नारायण लाल जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,जिला चेंबर के प्रेम गांगेसरिया लोकेश अग्रवाल, श्रवण सिन्हा, जे डी कुमार,मुखिया रमेश सिंह, वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ,केंदुआ पुल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रंजीत मद्धेशिया सचिव राजेश मद्धेशिया कोषाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव, छाताटांड़ चेंबर के अध्यक्ष पंकज भुवानियां ,थोक वस्त्र विक्रेता संघ के उमेश हेलीवाल ,घनश्याम नरौली पुटकी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुर्तजा अंसारी, लोयाबाद के अध्यक्ष सुनील पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, मनोज गुप्ता, हुल्लास दास, चैंबर ऑफ कॉमर्स के रूपेश खंडेलवाल, मोनू पाठक, जाहिद अंसारी,रवि सिन्हा, केदार वर्णवाल, मनोज अग्रवाल, तमाल राय,कपिलदेव पासवान, पंकज सिन्हा, सदानंद वर्णवाल, बालमुकुंद राम,राहुल सिंह सत्येंद्र ओझा,संजय सोंडिक, गीता सिंह,आशा पांडे ,लता देवी, पिंकी सिंह ,किरण सिंह, बबलू फरीदी,अभिमन्यु कुमार, आनंद खंडेलवाल, भोला सिंह, विजय गुप्ता, मुकेश सिंह, निर्मल प्रधान, संजय कुशवाहा,दिलीप सिंह, सपन कश्यप, सतीश रजक, सुमन सिंह, मनोज मालाकार, अमित सिंह, नवीन वर्मा, हर्ष तारवे, प्रकाश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, मनोज रिंकू, सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top