विधायक प्रतिनिधि बनते ही एक्शन में मदन विश्वकर्मा, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक प्रतिनिधि बनते ही एक्शन में मदन विश्वकर्मा, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने एक बार फिर मदन विश्वकर्मा को सिविल सर्जन कार्यालय एवं गिरिडीह सीसीएल परियोजना कार्यालय के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। पुनर्नियुक्ति पर मदन विश्वकर्मा ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे।

मनोनीत होने के तुरंत बाद मदन विश्वकर्मा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जांच घर, अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, दवा वितरण व्यवस्था तथा रेडियोलॉजी विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद मदन विश्वकर्मा ने सिविल सर्जन एवं अस्पताल उपाधीक्षक के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज, आवश्यक दवाएं और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी कोशिश होगी कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top