Advertisements
उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायत
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए आम जनों की शिकायत सुनी। उन्होंने आमजनों को उनकी शिकायतों का समाधान करने का भरोसा दिया।
जनता दरबार में शौचालय निर्माण कराने, प्रोविडेंट फंड व ग्रैच्युटी का भुगतान कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन का अतिक्रमण, तालाब सौंदर्यकरण, गलत ढंग से बन रही आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण रोकने, जमीन की प्रकृति तथा स्वरूप का परिवर्तन करने, एगारकुंड प्रखंड के काली माटी पंचायत में तंबाकू फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।
जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद भी मौजूद थे।