उपायुक्त करेंगे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन

उपायुक्त करेंगे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन

डीजे न्यूज, धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन सुबह 9:00 बजे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ में उपायुक्त द्वारा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, सुबह 8:00 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय तथा सुबह 10:00 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज 10:20 बजे मिश्रित भवन में, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय में, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा 10:40 बजे गांधी सेवा सदन में, अनुमंडल दंडाधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार 11:00 बजे पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपायुक्त के निर्देश पर इस बार बेलगड़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल – 3, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स तथा भारतीय स्काउड एवं गाईड के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे।

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। किड्स गार्डन स्कूल झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड, सरस्वती शिशु मंदिर कतरास की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान तथा पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड डिस्प्ले किया जाएगा।

सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार मुख्य परेड कमांडर रहेंगे। सार्जेंट लक्ष्मण प्रसाद मेहता द्वितीय परेड कमांडर तथा बिगुलर में विकास कुमार प्रसाद रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top