तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के रंग में रंगा रेल अधिकारी व कर्मी
डीजे न्यूज, धनबाद : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र की अगुवाई में आयोजित तिरंगा यात्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होकर हिल कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी एवं डीएस कॉलोनी होते हुए धनबाद रेलवे स्टेडियम तक निकाली गई । इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चे एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में उत्साह और गौरव की भावना जागृत की गई ।