क्षेत्रीय पर्व “मनसा पूजा” में अवकाश की मांग को ले कुलपति को पत्र

क्षेत्रीय पर्व “मनसा पूजा” में अवकाश की मांग को ले कुलपति को पत्र

डीजे न्यूज, धनबाद: आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल कुमार महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति को पत्र प्रेषित कर क्षेत्रीय पर्व “मनसा पूजा” के अवसर पर विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि मनसा पूजा झारखंड की लोक-संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पर्व है। प्रत्येक वर्ष बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा मनसा पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता रहा है। जिससे विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पर्व में सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में मनसा पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में निराशा है। विशेषकर कोयलांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कर्मचारी इस पर्व से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने झारखंड की स्थानीय संस्कृति एवं परंपरा के सम्मान तथा विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 19 अगस्त को विशेष अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top