मृत कोलकर्मी की पत्नी को मिलीं प्रोविजनल नियोजन

मृत कोलकर्मी की पत्नी को मिलीं प्रोविजनल नियोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के  ए.के.डब्ल्यू.एम.सी. में ई.पी. इलेक्ट्रिक (हेल्पर) के पद पर कार्यरत कर्मी प्रमोद कुमार पासवान की इलाज के दौरान मौत गुरुवार को मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक के आश्रित एवं श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने शव को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समीप रखकर मृतक की पत्नी अनिता देवी को तत्काल नियोजन देने की मांग की। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता हुई। वार्ता में मृतक की पत्नी अनिता देवी को तत्काल प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा गया। साथ ही कंपनी द्वारा दी जाने वाली उदारनिधि मद की 80 हजार रुपये की राशि आश्रित द्वारा दावा-पत्र प्रस्तुत करने पर भुगतान की जाएगी। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार मृतक को देय अन्य सभी राशियों का भुगतान भी दावा-पत्र प्रस्तुत करने के बाद नियमानुसार किया जाएगा। वार्ता में मौजूद प्रबंधन प्रतिनिधि, यूनियन प्रतिनिधियों एवं आश्रित ने इस सहमति पर अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किया।
मालूम हो कि प्रमोद कुमार पासवान ने 24 जुलाई को सामान्य पाली में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर चले गए थे। घर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें 26 जुलाई को निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से 28 जुलाई को उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए 3 अगस्त को कोठारी मेडिकल सेंटर, कोलकाता रेफर किया गया। इसके बाद 11 अगस्त को केंद्रीय चिकित्सालय, धनबाद द्वारा उन्हें अपोलो अस्पताल, कोलकाता रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त  को उनकी मृत्यु हो गई।
वार्ता में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विपिन यादव, महेंद्र सिंह, अजय पासवान, राजेश रविदास, अमरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top