Advertisements
उदय सिंह बने सुरंगा-परसबनिया के अध्यक्ष
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
सुरंगा गांव में धनबाद बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज जोन 2 की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रभात सिंह ने की। बैठक में सुरंगा एवं परसबनिया के ग्राम कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से उदय सिंह को अध्यक्ष, नरेश सिंह को उपाध्यक्ष, किशोर सिंह सचिव, राजेश सिंह सह सचिव तथा सिंटू देव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में अंशु कुमार देव, अनिरुद्ध देव, तारा प्रसाद देव, शुभम देव, विकास सिंह, जितेंद्र कुमार देव आदि थे।