Advertisements
जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):
प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला कमेटी के निर्देश पर 24 जून मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष आहुत जनाक्रोश रैली एवं प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई ग ई। बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी, वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, विरंची सिंह, अरविंद पाठक, संजय महतो आदि थे।