


टुंडी व पूर्वी टुंडी की चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी, गढ़ रघुनाथपुर अस्पताल से भी डॉक्टर नदारद 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : टुंडी और पूर्वी टुंडी क्षेत्र में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी के ज्यादातर चिकित्सकों को सदर अस्पताल में ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा जिन्हें रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है वे भी नियमित रूप से ओपीडी में मौजूद नहीं रहते हैं। मंगलवार को पूर्वी टुंडी के स्वास्थ्य उपकेन्द्र गढ़ रघुनाथपुर में डॉ पूजा कुशवाहा की ड्यूटी थी मगर उनकी कुर्सी दिनभर खाली रही। इस बीच दर्जनों मरीज इलाज के लिए आये मगर वापस लौट गए। गढ़ रघुनाथपुर में मौजूद कर्मियों ने बताया कि डॉ पूजा छुट्टी पर हैं। बता दें कि पूर्वी टुंडी के गढ़ रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार, बुधवार और शनिवार को डॉ विकास राणा की ड्यूटी रहती है जबकि मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को डॉ पूजा कुशवाहा की ड्यूटी रहती है।
इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए कोई छुट्टी पर नहीं रह सकता है। प्रभारी से इस संबंध में बात की जायेगी।




