
तिसरी प्रखंड झामुमो कमेटी का पुनर्गठन, रिंकू बरनवाल बने अध्यक्ष
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर शनिवार को तिसरी स्थित बरनवाल धर्मशाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि और पर्यवेक्षक के रूप में मो. सफीक अंसारी एवं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबउद्दीन उपस्थित रहे।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें रिंकू बरनवाल को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं, सचिव पद के लिए मैथ्यूस हेम्ब्रोम और उपाध्यक्ष पद के लिए अनवर अंसारी, उमेश राम, रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी कुमार वर्मा का चयन किया गया। इसके अलावा, उपेन्द्र साव को संगठन सचिव, राजू दास को प्रखंड मीडिया प्रभारी और मनोज यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मुख्य अतिथि सफीक अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि “झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। सरकार सभी तबकों के लोगों के हित में कार्य कर रही है, जिससे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।” उन्होंने रिंकू बरनवाल को दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी संगठन को और मजबूत करने की अपील की।
प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो. मुनीबउद्दीन ने कहा कि “रिंकू बरनवाल के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।” उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी के हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी, मो. इम्तियाज अंसारी, सहदेव यादव, बेरोनिका हेम्ब्रोम, दिनेश बास्के, अफसर हुसैन, मनोज दास, सुधा देवी, इजहार अंसारी, शहीद अंसारी, मो. अजीम, मो. मोबिन, कैलाश दास, अमजद अंसारी, हकीम अंसारी, पिंटू कुमार, रघु तुरी, अर्जुन हांसदा, हकीम मियां, राजू प्रसाद यादव, मुकेश राय, राजेश रविदास, मो. कादिर, मो. मुस्तकीम, मनोज हेम्ब्रोम, मो. नासिर, अरुण कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रिंकू बरनवाल ने जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।