तीन जरूरतमंद बच्चियों की सालभर की शिक्षा का सहारा बना इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन

तीन जरूरतमंद बच्चियों की सालभर की शिक्षा का सहारा बना इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन

एक लड़की को शिक्षित करना एक परिवार को शिक्षित करना है : पूनम प्रकाश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा कार्मेल हिंदी मीडियम स्कूल, गिरिडीह की तीन जरूरतमंद छात्राओं की पूरे वर्ष की स्कूल फीस प्रदान की गई, ताकि आर्थिक कठिनाई उनकी शिक्षा में बाधा न बने और वे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।

क्लब हमेशा से बालिका शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देता आया है और जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर PDC पूनम सहाय ने कहा, “एक लड़की को शिक्षित करना एक परिवार को शिक्षित करना है, शिक्षित परिवार से समाज और शिक्षित समाज से देश सशक्त बनता है।”

तीनों छात्राओं की वार्षिक फीस के लिए PDC पूनम सहाय, सुलोचना कुमारी एवं बरखा अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने इस नेक पहल में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को आयोजित “PRERNA – A Seminar of Leadership” में IIW Vice President सरिता लुनानी जी के स्वागत में इसी विद्यालय की आठ छात्राओं ने सुंदर झारखंडी लोकनृत्य प्रस्तुत किया था। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए क्लब की ओर से सभी छात्राओं को स्नेह-उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पाठक सर ने इस नेक एवं सार्थक पहल के लिए क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला एवं पूरे इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा बिना आर्थिक रुकावट के जारी रह सकेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, PDC पूनम सहाय, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता तथा सदस्य दीप्ति सिन्हा एवं सुनीता बरनवाल उपस्थित रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top