टी 20 क्रिकेट लीग में बेलगड़िया के युवक युवराज सिंह का चयन

Advertisements

टी 20 क्रिकेट लीग में बेलगड़िया के युवक युवराज सिंह का चयन

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : जमशेदपुर में आयोजित झारखंड की टी 20 क्रिकेट लीग में बैलगड़ीया के युवक युवराज सिंह का चयन होने पर रविवार को बधाई देने वाले की तांता लगा रहा। बेलगड़िया स्थित उनके आवास पर आसपास के ग्रामीण बुके देकर, माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि एक छोटे से गांव के लड़के का जमशेदपुर में आयोजित होने वाली टी 20 क्रिकेट लीग में चयन होना गर्व की बात है। मौके पर शिरीष सिंह, शैलेंद्र प्र सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, जीतलाल सिंह, प्रभाष सिंह, कन्हाई सिंह, संतोष मोदक, सिद्धेश्वर मोदक, गौतम सिंह, रोहित सिंह, निमाई लाल सिंह, पिंटू सिंह, रविंद्र सिंह, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top