टाटा डीएवी सिजुआ में तीन दिनी क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन 

Advertisements

टाटा डीएवी सिजुआ में तीन दिनी क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन 

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। प्राथमिक स्तर के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आयोजित कार्यशाला में डीएवी विष्टुपुर, डीएवी चाईबासा,  डीएवी जामाडोबा, डीएवी नोवामुंडी, डीएवी महुदा, डीएवी बरोरा तथा मेजबान सिजुआ के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा में खुशनुमा एवं पठन-पाठन माहौल बनाना है। साथ ही बच्चों को तनाव मुक्त रख उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है, जो नई शिक्षा नीति में विशेष रूप से जरूरी है। कलस्टर प्रमुख प्रज्ञा सिंह तथा प्राचार्य चंद्रानी बनर्जी के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संवर्धन कार्यशाला पूरा हुआ है। मौके पर प्राचार्य  चंद्रानी बनर्जी, प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा, प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा, प्राचार्य महुआ सिंह आदि उपस्थित थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top