





स्वतंत्रता के साथ ही विभाजन की बड़ी विभीषिका झेलनी पड़ी: नीरा यादव

डीजे न्यूज, धनबाद :
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वावधान में “विभाजन विभीषिका स्मृति” दिवस का आयोजन किया गया।
चिल्ड्रेन पार्क, पार्क मार्केट हीरापुर से पार्टी के कार्यकर्ता काली पट्टी लगाकर विभाजन की त्रासदी की याद में मौन धारण करते हुए पदयात्रा किया।
पदयात्रा में कोडरमा की विधायक सह पूर्व मंत्री नीरा यादव, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल के साथ पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चे के अध्यक्ष शामिल रहे।
पदयात्रा की शुरुआत अमर शहीद हीरा झा की प्रतिमा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विधायक नीरा यादव ने माल्यार्पण कर किया।
झारखंड मैदान के समीप स्थित होटल प्रियांशी के सभागार में संगोष्ठी आयोजित की ग ई। कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि देश को स्वतंत्रता के साथ ही विभाजन की बड़ी विभीषिका झेलनी पड़ी। मुस्लिम लीग की मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग ने लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया। यह विस्थापन कोई सामान्य नहीं था। उस दौर में भारतीय उपमहाद्वीप में मानवता त्राहिमाम कर उठी। विधायक ने राम मनोहर लोहिया की लेख की चर्चा की। कहा कि वही विभाजन के जिम्मेदारों पर बात करते हुए समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया ने अपनी किताब” गिल्टी मैन ऑफ पार्टीशन” में लिखा है कि कई बड़े कांग्रेसी नेता जिनमें नेहरू भी शामिल थे. वह सत्ता के भूखे थे। जिनकी वजह से बँटवारा हुआ। विधायक नीरा यादव ने आने वाली पीढ़ी को विभाजन की विभीषिका से अवगत कराने का आह्वान सभी कार्यकर्ताओं से किया।
संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया।
मौके पर राजकुमार अग्रवाल, जिला महामन्त्री धनेश्वर महतो, बीरेंद्र हाँसदा, विष्णु त्रिपाठी, शेखर सिंह, अजय निषाद, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, फूल जोशी, रूपेश कुमार सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, रमा सिन्हा, रीता यादव, नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयाँ, राजाराम दत्ता, योगेंद्र यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, सत्येंद्र मिश्रा, नरेंद्र सिंह,बच्चा गिरी, किशोर मंडल, सन्नी रवानी, अवधेश साहू, संजय कुशवाहा, सुमन सिंह, बबलू सिंह, प्रायाग रविदास, गीता सिंह, सोनी सिंह, रुमकी गुप्ता, मनोज रिंकू, उमेश सिंह, अखिलेश झा, प्रमोद अग्रवाल, राजू मालाकार, सुप्रभात कुमार, तमाल राय सहित कई अन्य थे।














































