आम आदमी पार्टी ने बाबा साहेब को किया नमन बाबा साहेब के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Advertisements

आम आदमी पार्टी ने बाबा साहेब को किया नमन

बाबा साहेब के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: आम आदमी पार्टी धनबाद जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को
संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।  डीआरएम चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की मिसाल है। उन्होंने कहा था सच्ची महानता दूसरों की सेवा करने में है, शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलेंगे, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे और अपने देश को बेहतर बनाएंगे। पूरे शहर उनके नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो से गुंज उठा। मौके पर राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, नीतिश गुप्ता, संजय सिन्हा, शदरे आलम, जावेद अख्तर, रॉकी मंडल आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top