नगर आयुक्त से मिले विधायक शत्रुघ्न महतो, कतरास क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर करने का दिया निर्देश 

नगर आयुक्त से मिले विधायक शत्रुघ्न महतो, कतरास क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद:

नगर निगम के कतरास में बिजली आपूर्ति, जल जमाव सहित अन्य मुद्दों को लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो गुरुवार को नगर आयुक्त रविराज शर्मा के साथ वार्ता की। नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई वार्ता के दौरान विधायक ने कतरास क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आमजनों को परेशानियों से जल्द निजात दिलाएं। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिया। मौके पर महेश पासवान, बबलू बनर्जी, सूर्य देव मिश्रा , कुंदन सिंह , श्याम किशोर कल्लू, नितिन भट्ट, मनीष साहू, मिल्टन पार्थ सारथी आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top