स्वास्थ्य विभाग की खबरें:-
28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
डीजे न्यूज, धनबाद: पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत 0 से 5 साल के 4,24,729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 28 जून को बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सदर अस्पताल तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 28 जून को प्रातः 08:00 बजे किया जायेगा। छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास, डीपीसी रेखा कुमारी, सभी प्रखंड के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
——————————————–
अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका
धनबाद: स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त 25 अभ्यर्थियों ने अब तक योगदान नहीं दिया है। इन अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका दिया गया है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पारा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों में 25 अभ्यर्थियों ने अपने पदों पर योगदान नहीं दिया है। इसकी सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.dhanbad.nic.in पर प्रकाशित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी 25 अभ्यर्थियों को 05 जुलाई तक अपना योगदान सिविल सर्जन कार्यालय में देने का अंतिम मौका दिया गया है। 5 जुलाई के बाद उनका योगदान स्वीकृत नहीं किया जाएगा।