स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
चिटाहीधाम स्थित फुटबॉल मैदान में स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। विधायक ने अपने पिताजी स्व. पुना महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि पिता केवल एक नाम नहीं, बल्कि पूरे परिवार की ढाल और जीवन का सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनका साया भले ही आज शारीरिक रूप से साथ न हो, लेकिन उनके दिए संस्कार, जनसेवा की निष्काम भावना और आशीर्वाद सदैव पथप्रदर्शित करते रहते हैं। युवाओं को खेलकूद के माध्यम से आगे बढ़ते और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते देखना ही पिताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच मिला है।
उद्घाटन मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहकर युवाओं का हौसला बढ़ाते नजर आए।