बीसीसीएल के निदेशक मानव संसाधन को किया गया सम्मानित उत्पादन और सुरक्षा लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती: सीएमडी

बीसीसीएल के निदेशक मानव संसाधन को किया गया सम्मानित

उत्पादन और सुरक्षा लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती: सीएमडी

डीजे न्यूज, धनबाद: इनमोसा की ओर से जुबिली हाल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 31 अगस्त को सेवानिवृत होने वाले बीसीसीएल के निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि संजय सिंह थे। कार्यक्रम का आयोजन इनमोसा के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि इनमोसा हमेशा बीसीसीएल के साथ खड़ी रही है। वर्तमान समय में कंपनी के समक्ष उत्पादन एवं सुरक्षा के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना बड़ी चुनौती है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने मुरली कृष्ण रमैया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। साथ ही इनमोसा के महामंत्री कुश कुमार सिंह के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन से कंपनी के उत्पादन और सुरक्षा लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने मुरली कृष्ण रमैया के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top