सुविधा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर जोर

सुविधा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने सोमवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं जीर्णोद्धार किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस दौरान केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, बच्चों की आवश्यकताओं तथा उनके अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। साथ ही, बच्चों की सुविधा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा सियालगुदरी पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन की वर्तमान स्थिति एवं रखरखाव में पाई गई कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में पंचायत सचिव एवं मुखिया को निर्देश दिया गया कि जिला स्तर से उपलब्ध कराए गए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप पंचायत भवन का समुचित रखरखाव एवं व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई पूर्ण करें।

उप विकास आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ पंचायत भवन की व्यवस्था एवं कार्यशीलता में भी अपेक्षित सुधार लाया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top