सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर

 

जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के निदेशक (योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा ने सोमवार को गोविंदपुर एरिया 3 अंतर्गत न्यू आकाशकिनारी कोलियरी का दौरा किया। उन्होंने कैलूडीह स्थित जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा संचालित कोयला उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गोविंदपुर एरिया 3 द्वारा मानसून को लेकर की गई तैयारियों का भी जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्पादन के क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर विद्युत एवं यांत्रिक महाप्रबंधक शंभू शरण, आईपी सिंह, जीएम (कोऑर्डिनेशन) अरिंदम मुस्तफी, गोविंदपुर एरिया 3 के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, परियोजना पदाधिकारी एके झा, मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) तनवीर अहमद, क्षेत्रीय विद्युत एवं यांत्रिक प्रबंधक आरके सिंह, मैनेजर अमित कुमार मौजूद उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top