सुपर सिक्स लीग में रवींद्र संघ और टाटा फीडर ने दर्ज की जीत
डीजे न्यूज, धनबाद: मैथन स्टेडियम में आयोजित जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग के पहले मैच में एफसी रविंद्र संघ ने 2–0 से अपना यंग बॉयज क्लब को पराजित किया। विजेता टीम के बीएस मुंडा 55 मिनट में पहला गोल व प्रवीण मुर्मू 59 वें मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरा मैच में टाटा फीडर सेंटर ने 3–0 से प्रो एक्सीलेंस क्लब को पराजित कर दिया। टाटा फीडर के अभय कुमार 10 वें मिनट में, सुजल कुमार 11 मिनट में एवं पंकज बास्के 58 मिनट मे गोल किया। निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, तापस वैद्यकर,मधुसूदन सोरेन, सुरेश किस्कु, रवि लाल हेंब्रम ने निभाई।