सुदेश-चंद्रप्रकाश की पहल से नाजरिया में फंसे मजदूर की सकुशल वापसी : अनूप पांडेय

Advertisements

सुदेश-चंद्रप्रकाश की पहल से नाजरिया में फंसे मजदूर की सकुशल वापसी : अनूप पांडेय

बराकर नदी के तट पर स्थित प्रतिमानाथ धाम में हुई आजसू पार्टी की संगठनात्मक बैठक, झारखंड की अस्मिता और जनहित की सशक्त आवाज बनने का आह्वान
डीजे न्यूज, बिरनी,गिरिडीह : बराकर नदी के तट स्थित प्रतिमानाथ धाम में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड की अस्मिता, अधिकार और जनहित की सशक्त आवाज है। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और पार्टी की संघर्षशील भूमिका को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से नाजरिया में फंसे मजदूर भाइयों की सकुशल घर वापसी के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व और संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने इसे आजसू पार्टी के जनसमर्पित और कर्मठ नेतृत्व का उदाहरण बताया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने की, जबकि संचालन सह सचिव बबलू यादव ने किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य कंचन राय, वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा, अशोक सिंह, सरिया अध्यक्ष-सचिव वीरेंद्र यादव एवं रोहित मंडल, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिन रजक, मनोज साव, पिंटू यादव, मुकेश राणा, संजीव वैशाख्यार, पिंटू कुमार रजक, राजू यादव, बबलू दास, भोला दास, पिंटू वर्मा, राजेंद्र कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top