सुदृढ़, समृद्ध, शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : अन्नपूर्णा देवी 

Advertisements

सुदृढ़, समृद्ध, शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : अन्नपूर्णा देवी 

डीजे न्यूज, गिरिडीह: भाजपा के 46 वां स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह के जिला कार्यालय एवं जमुआ के नवडीहा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को  किया गया।  गिरिडीह विस क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव एवं जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी की उपस्थित रही। 

मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना है। पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ, परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। मंत्री ने कहा कि भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म-मानवदर्शन को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, सुरेश साव, पूनम प्रकाश, प्रो विनीता कुमारी, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, निर्भय सिंह, मनोज संग‌ई आदि उपस्थित थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top