Advertisements
एसएसएलएनटी महाविद्यालय के बाहर खड़ी शिक्षक की बाइक चोरी
डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर के वनकाली रोड निवासी शिक्षक कृष्णा प्रसाद की बाइक बुधवार को चोरी हो गई। भुक्तभोगी कृष्णा की बाइक
एसएसएलएनटी महाविद्यालय धनबाद के बाहर से चोरी हुई है। उक्रमित उच्च विद्यालय कमारडीह टुंडी में बतौर शिक्षक पदस्थापित कृष्णा प्रसाद नगर निगम चुनाव हेतु महाविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे थे। भुक्तभोगी ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बाहर आने पर जहाँ पर गाड़ी रखी थी, उस जगह पर गाड़ी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाइक की डिक्की में मूल प्रति एवं हेलमेट था।