सुभम की तीसरी किताब “अहसासों की आवाज” का विमोचन

सुभम की तीसरी किताब “अहसासों की आवाज” का विमोचन

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):  डोमनपुर निवासी सुभम कुमार रवानी द्वारा लिखी गई “अहसासों की आवाज” नामक किताब का मंगलवार को प्रकाशन किया गया। बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया,आरएसमोर के प्रोफेसर त्रिवेणी कुमार महतो एवं लेखक की मां शर्मिला देवी ने इसका विमोचन किया। साधारण परिवार से आने वाले युवा का यह तीसरी किताब है। पहला किताब अपनी मुंह बोली बहन नेहा की याद में लिखी गई थी। जिसका नाम “नेहा दीदी का लाडला” था। लेखक ने बहन की यादों को शब्दों में ऐसा पिरोया कि हजारों पाठकों के दिल तक पहुंच गया। सफलता के बाद दूसरी किताब “रिश्तों की जिम्मेवारी” लिखी। दोनों पुस्तकों की 25 हजार प्रतियां बिक चुकी है। तीनों किताब का प्रकाशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एविन्सपब पब्लिकेशन द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सुभम का हौसला और मेहनत का सराहना किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top